District Collector reviewed the departmental programs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला क्लक्टर ने की विभागीय कार्यकमों की समीक्षा

khaskhabar.com: रविवार, 29 दिसम्बर 2024 4:16 PM (IST)
जिला क्लक्टर ने की विभागीय कार्यकमों की समीक्षा
धौलपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यकर्मों के बारे में ब्लॉक वार समीक्षा कर लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति के लिए अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कमजोर प्रगति वाले चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर लोगों को जोड़ने एवं चिकित्सको को सकारात्मक सोच के साथ काम करने के निर्देश दिए। अस्पताल में आने वाले मरीज को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए मरीजों में विश्वास जागृत कर इलाज करें। बैठक में आशान्वित जिला कार्यकम एवं आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम की प्रगति, एएनसी पंजीकरण व 12 सप्ताह के अंतर्गत पजीकरण की स्थिति, मिसिंग डिलेवरी तथा संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना एवं राजश्री योजना अंतर्गत लाभार्थियों को भुगतान, 108 व 104 एम्बुलेन्स वाहनों के निरीक्षण पीएमएसएमए पोर्टल पर रूपर्ति,एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत स्क्रीनिग, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर के अंतर्गत दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं प्रगति की समीक्षा के साथ साथ परिवार कल्याण कार्यक्रमों की प्रगति , मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी व कार्ड वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सीएमएचओ डॉ जयंती लाल मीणा ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए पूर्व पालना रिपोर्ट तथा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जिला कलक्टर को अवगत करवाया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर वहां स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लें और यदि कहीं कमी पाई जाए तो आवश्यक सुधार करवाया जाए। बैठक के दौरान जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिव कुमार शर्मा,अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौरव मीना, डीपीओ शशांक वशिष्ठ सहित समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी,उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement