District collector issues disposed in public hearing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में निपटाए मामले

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 मई 2017 4:38 PM (IST)
जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में निपटाए मामले
बूंदी। जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सेवा केंद्र में जिलास्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई करते हुए जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार ने दूरदराज से आए परिवादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी और एक एक कर उनका समाधान किया। साथ ही इन्हें दूर करने को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। जनसुनवाई में विद्युत, पेयजल, अतिक्रमण, राजस्व एवं खातेदारी और रिकाॅर्ड दुरस्तीकरण से संबंधित करीब 35 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। इस दौरान संपर्क पोर्टल परिवादों, लाईट्स के लम्बित प्रकरण, जिला जन अभाव अभियोग, जिला सतर्कता समिति और लोक शिकायत एवं सतर्कता मामलों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement