District Collector inspected voter lists under special brief revision program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

khaskhabar.com: सोमवार, 22 जनवरी 2024 2:20 PM (IST)
मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण
श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2024 के संदर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षे़त्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित विशेष अभियान का जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलक्टर अंशदीप ने निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंगानगर विधानसभा और सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार जिले के समस्त निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की गतिविधियों का अवलोकन किया। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 20 जनवरी 2024 को जिला श्रीगंगानगर एवं अनूपगढ के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय निकायों में वार्ड सभा/ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार जिला श्रीगंगानगर एवं अनूपगढ के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ के साथ दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथि 21 जनवरी 2024 को मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान आयोजित किए गए। इस दौरान बीएलओ मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए से आपसी समन्वय करते हुए मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूचियों में नाम जोडने, हटाने एवं संशोधन करने की कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement