District administrations voter awareness campaign continues-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला प्रशासन का मतदाता जागरूकता अभियान जारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 जुलाई 2023 10:09 PM (IST)
जिला प्रशासन का मतदाता जागरूकता अभियान जारी
- पोस्टर प्रदर्शनी, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं ईवीएम-वीवीपैट का हुआ प्रदर्शन - स्वीप कार्यक्रम के तहत एसएसजी पारीक कॉलेज में हुआ आयोजन जयपुर । आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जगरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत गुरूवार को राजधानी जयपुर के चांदपोल रोड स्थित एसएसजी पारीक स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं एसएसजी पारीक स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रदर्शनी, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित, स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह के निर्देशन में हुए आयोजन में युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर स्निग्धा शर्मा ने बताया कि इस दौरान महाविद्यालय में ईवीएम-वीवीपैट का भी प्रदर्शन किया गया। मॉक पोलिंग के दौरान महाविद्यालय के स्टूडेंट्स में मतदान के लिए काफी उत्साह देखा गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.एम. शर्मा ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए मतदान शपथ भी दिलावाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement