बारां। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की ओर से जिन अधिकारियों, कर्मचारियों की राज्य बीमा पॉलिसी 1 अप्रेल 2017 को परिपक्व हो चुकी है, उन बीमेदारों को स्वीकृत दावा राशि के अधिकार पत्र कलेक्टेªट सभागार में वितरित किए गए। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ वासुदेव मालावत और अतिरिक्त निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग कोटा दीपिका मित्तल ने वहां मौजूद 270 अधिकारियों व कर्मचारियों को अधिकार पत्र वितरित किए।