Distressed water crisis disrupted women performing on the water department-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने जलदाय विभाग पर किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 मई 2017 4:30 PM (IST)
पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने जलदाय विभाग पर किया प्रदर्शन
हिंडौन सिटी (करौली)। प्रशासन की अनदेखी से मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हिंडौन उपखण्ड में इन दिनों जलस्रोतों के सूखने के कारण भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया हुआ है। दर्जनों कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति नही हो रही है और ना ही विभाग की तरफ से अभी तक पेयजल सप्लाई के टैंकर शुरू हुए है। जिससे पूरे शहर में पानी को लेकर त्राहि त्राहि मची हुई है। आपका जिला आपकी सरकार कार्यक्रम के दौरान खुद प्रदेश की सीएम वसुंधरा राजे ने जिले के पेयजल संकट को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। इसके बाबजूद शहर में पेयजल समस्या बरकरार है। इस मामले में आज हिंडौन एसडीएम कार्यालय में वार्ड संख्या-6 और 8 की महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओ ने जलदाय विभाग पर अपनी मांगों को लेकर विभाग के अधिकारियों से मिली और पानी की समस्या से अवगत कराया। उप जिला कलेक्टर ने महिलाओं को जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement