Dismiss the officer who misbehaved with farmers: Dayama-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसानों से दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारी को बर्खास्त करो : दायमा

khaskhabar.com: बुधवार, 25 जून 2025 8:00 PM (IST)
किसानों से दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारी को बर्खास्त करो : दायमा
बानसूर। बानसूर विधानसभा क्षेत्र के उपखण्ड नारायणपुर के कार्यालय के बाहर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया औऱ मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में मांग की गईं है कि नारायणपुर उपखण्ड क्षेत्र में जयपुर विधुत वितरण निगम लिमिटेड की शाखा नारायणपुर के सहायक अभियंता को बर्खास्त किया जाए। गुप्ता की बर्खास्तगी की मांग किसानों ने युवा कांग्रेस नेता राकेश दायमा औऱ ओमप्रकाश जिंदड़ के नेतृत्व में की। ज्ञापन में बताया गया कि राजकीय अधिकारी भाजपा कार्यकर्त्ता जैसी बात उपभोक्ता किसानों से करता है जो पद की गरिमा को हानि पहुँचाता है। उल्लेखनीय है कि 10माह पूर्व से जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग को लेकर विधुत विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उस समय राकेश दायमा व किसानों के साथ धरना स्थल पर बातचीत कर रहे थे!तो अचानक सहायक अभियंता नितिन गुप्ता के मुँह से एक शब्द निकल गया कि यहाँ अब कांग्रेस का शासन नहीं है!इस शब्द के मामले ने तूल पकड़ा तो ऐसा पकड़ा कि विपक्ष को एक मजबूत हथियार दे दिया। बोले गए शब्द की विपक्ष के आला नेताओं यथा राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी निन्दा की औऱ ट्वीटर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सम्बोधित करते हुए लिखा भी कि क्या कांग्रेस के शासनकाल में ही किसानों की सुनी जाती है!सहायक अभियंता नितिन गुप्ता ने विपक्षी नेताओं को एक मुद्दा दे दिया औऱ इस मुद्दे को लेकर विपक्ष के नेताओं ने सरकार को घेरा भी!वहीं उपखण्ड अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि मुझे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन मिला है मैं उस ज्ञापन को जरिए ई-मेल मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवा दूंगा।उधर सहायक अभियंता नितिन गुप्ता ने कहा कि मैंने 10-10के ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने की बात की थी लेकिन वे अड़े रहे औऱ मैंने कहा ही नहीं कि अब कांग्रेस का राज नहीं है!वहीं युवा कांग्रेस नेता राकेश दायमा ने कहा कि सहायक अभियंता राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्त्ताओं जैसा व्यवहार करता है!किसानों औऱ पिछड़ा वर्ग की आवाज दबाई जा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।ऐसे अधिकारी राजकीय सेवा में नहीं रह सकता!उन्होंने कहा कि अन्नदाता का अपमान किसी भी तरह स्वीकार नहीं होगा।उन्होंने कहा कि अब रातों -रात ट्रांसफार्मर कहाँ से आ गया औऱ लगा दिया गया!दायमा ने दूरभाष पर बताया कि इस अवसर पर रवी मीणा, पूर्ण सराधना, देशराज गिराठी, दिनेश शेखावत, ओमप्रकाश बिलाली, मोतीसिंह मीणा, ओमप्रकाश जिंदड़, संजय गुर्जर, जसवंत सैनी, योगेश कुमावत, रामकुवार कुमावत सहित किसान मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement