Advertisement
सड़कों पर गन्दगी देख नाराज हुए संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार

संभागीय आयुक्त ने श्रम आयुक्त से कहा कि आपको ईश्वर ने गरीबों का भला करने के लिए इस पद पर भेजा है। श्रमिकों के लिए सरकार बहुत सी कल्याणकारी योजनाऐं चला रही है लेकिन अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के कारण श्रमिकों तक इसका लाभ नही पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आप इन गरीबों के लिए ईमानदारी से काम करों आपकों इन गरीबों की दुआ लगेगी।
इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक सुभाष मिश्रा को निर्देष दिए कि फर्जी मुकदमें दर्ज कराने वालों पर कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि सीएम हैल्पलाईन पर दर्ज परिवादों के निस्तारण में अधिकारी गंभीरता बरते। हर परिवाद का शतप्रतिषत सही निस्तारण किया जाये ताकि आम आदमी को राहत मिले। यदि क्रास वेरिफिकेषन में कोई निस्तारण अधूरा या गलत पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी पर सीधी कार्यवाही होगी। इस दौरान बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा तथा अन्य विभागों के विभागीय कार्यो की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान सीईओं जिला परिषद आषीष गुप्ता, एसडीएम लक्ष्मीकान्त कटारा सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सवाई-माधोपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


