discussion on Beti Bachao-Beti Padhao-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर की चर्चा

khaskhabar.com: शनिवार, 13 अगस्त 2016 7:18 PM (IST)
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर की चर्चा
बूंदी। इंदौरिया शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान और राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के तत्वावधान में शनिवार दोपहर 12 बजे राजकीय महारानी सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में डॉटर पेरेंट्स रिलेशनशिप मेगा सेमीनार का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत न केवल बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर स्पीकर चर्चा की, बल्कि डॉटर पेरेंट्स रिलेशनशिप वर्तमान संदर्भ में क्यों प्रासंगिक हो चला, विषय पर भी चर्चा की गई। महारानी सी.उ.मा.वि की प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। सेमिनार में मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति महावीर मोदी थे। अध्यक्षता रोहिणी हाड़ा ने की। मुख्य वक्ता डॉ. राकेश शर्मा, निदेशक इंदौरिया शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी चतुर्वेदी सहित सैकड़ों छात्राओं और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता डॉ. शर्मा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के राजनीतिक जुमले से इतर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने व डॉटर्स पेरेंट्स रिलेशनशिप से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुददों को शामिल करते हुए मोबाइल, स्कार्फ और आपसी विश्वास के अभाव में बेटियों के भविष्य को असुरक्षित करार दिया। रागिनी चतुर्वेदी ने बेटियों को संस्कारित शिक्षा के जरिये स्वयं को साबित करने के गुर बताए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement