disabled show talent in competitions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रतियोगिताओं में दिव्यांगों ने दिखाई प्रतिभा

khaskhabar.com: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 7:19 PM (IST)
प्रतियोगिताओं में दिव्यांगों ने दिखाई प्रतिभा
हाथरस। क़स्बा सासनी में पर्यावरण सृृजन कार्यक्रम में आईईडीएसएस योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग छात्रों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का केएल जैन इंटर कालेज में आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगों ने अपनी प्रतिभा का बखूबी परिचय दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य डा. दीपक जैन ने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतियोगी की प्रतिभाओं का निखार होता है। उसके अंदर छिपी झिझक दूर होती है। प्रतियोगिताओं में विजयी होता हुआ वह अपने माता पिता और गुरूजनों के साथ अपने समाज और देश का भी नाम रोशन करता है। जहां तक दिव्यांगों की प्रतिभाओं का प्रश्न आता है तो हमारे देश में दिव्यांगों ने देश के लिए कई मेडिल ओर पुरस्कार जीतकर कई देशों को पीछे छोड दिया है। उन्होंने दिव्यांगों का उत्साह वर्द्धन करते हुए खेलकूद? चित्रकला, गणित, निबंध, आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमें हरवंष कुमार ने चित्रकला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तो दिशांत शर्मा ने गणि में तृृतीय स्थान और सागर ने निबंध प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अमित कुमार ने कुर्सी दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य द्वारा सभी प्रतिभागियों केा प्रधानाचार्य एवं स्पेशल ऐजूकेटर कल्लू प्रसाद ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र भी मौजूद रहे।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ इलाहाबाद : आखिर क्यों है शहर उत्तरी में सबसे ज्यादा प्रत्याशी, पढिये जातिगत आंकड़ा]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement