Advertisement
डिंपल के बयान से कमजोर हुआ राजाराम का मैदान

जिसके बाद से शुक्रवार का नजारा ही बदल गया और कांग्रेस प्रत्याशी के साथ चलने से
सपाई कतराने लगे। जिससे कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल के साथ चुनावी मैदान
में चल रही टोलियां काफी कमजोर हो गईं। हालांकि पाल का कहना है कि हाईकमान ने
मुझे चुनाव लड़ने को कहा है और मैं चुनाव दमदारी से लडूंगा। डिंपल के बयान पर
कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या कहा पर जब तक पार्टी हाईकमान से कोई
निर्देश नहीं आता मैं मैदान नहीं छोडूंगा। इसके साथ यह भी कहा कि मुझे विश्वास
है कि क्षेत्र की जनता से मिल रहे समर्थन को देखते हुए सपा जल्द ही अपने
प्रत्याशी को चुनाव न लड़ने का निर्देश दे देगी।
भाजपा को मिल सकता है फायदा
गठंधन की अगर गांठ नहीं सुलझती तो इसका सीधा फायदा भाजपा प्रत्याशी सतीश महाना
को मिल सकता है। बताते चलें कि इस सीट से अरूणा तोमर पहले भी विधायक रह चुकी
हैं और उनकी क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। इसी तरह कांग्र्रेस प्रत्याशी व पूर्व
सांसद राजाराम पाल भी जमीनी नेता के रूप में जाने जाते है। जानकारों का कहना
है कि गठबंधन के दोनो प्रत्याशी अगर चुनावी मैदान में बने रहेगें तो महाना
भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगें।
[@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


