नोटबंदी के अनेक रंग शादी और सगाई छोड़ काम पर
लौटीं महिला
khaskhabar.com: रविवार, 04 दिसम्बर 2016 10:56 AM (IST)
नोएडा। नोटबंदी के बाद बैंक दिन रात काम में
जुटे हैं। एक तरफ जहां लोग लाइन में लगने का रोना रो रहे हैं वहीं सेक्टर-58 स्थित
एक बैंक में कार्यरत 11 कर्मियों में 10 महिलाएं अपने परिवार की जिम्मेदारी को
छोड़ नकदी के संकट से परेशान लोगों की समस्याओं को दूर कर रही हैं।
8 नवंबर की रात जब देश में 500 और 10 00 रुपये
के नोट बंद करने की घोषणा हुई, तब सेक्टर-58 स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक
की शाखा प्रबंधक शालिनी शुक्ला 11 नवंबर को होने वाली देवर की शादी में शामिल होने
के लिए पति व बेटे के साथ गोरखपुर जा रहीं थीं।