Digijan Mela organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिजीधन मेले का हुआ आयोजन

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 10:11 PM (IST)
डिजीधन मेले का हुआ आयोजन
बूंदी। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से बुधवार को हरियाली रिसोर्ट में डिजीधन मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिले के लगभग 20 बैंक काउंसलर और आमजन ने भाग लिया। मेले के दौरान डीओआईटी के उपनिदेशक मनीष शर्मा ने आमजन को डिजीटल भुगतान के फायदे बताए। साथ ही बैंक बीसी की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया। इस मौके पर जिला अग्रणी प्रबंधक एल के सिंहल ने खाताधारकों को खाते से आधार कार्ड और मोबाइल नम्बर अद्यतन करवाने पर जोर दिया। साथ ही आधार सीडिंग, मोबाइल सीडिंग, रुपे कार्ड एक्टिवेशन, एईपीसी ट्रांजेक्शन, रुपे ट्रांजेक्शन और माईक्रो एटीएम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement