Advertisement
नशामुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत जेल बंदियों के साथ संवाद एवं कार्यशाला आयोजित

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि गलतियों से परे भी जीवन होता है। यदि आप परिवर्तन को स्वीकार कर लें तो समाज आपको दोबारा अपनाने के लिए तैयार है। जेल अधीक्षक डॉ. अभिषेक शर्मा ने इस प्रकार के आयोजनों को बंदियों के मानसिक, नैतिक और भावनात्मक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। मनोवैज्ञानिक विशषज्ञ डॉ. अशोक अरोड़ा ने मानसिक स्वास्थ्य व पुनर्वास पर प्रभावशाली व्याख्यान दिया।
कार्यशाला संचालन के दौरान विक्रम सिंह ज्याणी ने बंदियों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि हर इंसान के भीतर एक अच्छाई छुपी होती है, जरूरत है उसे जगाने की। आज का यह प्रयास उसी दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में प्रेरक लघुनाटिका, व्यक्तिगत अनुभव-साझा सत्र और समूह चर्चा जैसे भाग भी सम्मिलित रहे। बंदियों ने अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया और जीवन में दोबारा कुछ अच्छा करने की आशा जताई। अंत में बंदियों को नशा नहीं, नव निर्माण का संकल्प दिलाया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
श्री गंगानगर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


