इस परियोजना का उद्देश्य डायल-100 की सूचना पर जल्द से जल्द घटना दुर्घटना के स्थल पर पहुंचकर जनता को कभी भी किसी भी समय सुरक्षा का अहसास कराना है। गन्तव्य पर पहुंचकर सूचना देने वाले की सहायता करना एवं अपराधों की रोकथाम करने का वृहद प्रशिक्षण दिया गया।पुलिस कर्मियों के घटनास्थल पर 15-20 मिनट में पहुंचकर पीडित को सहायता प्रदान करना तय किया गया। शहरी क्षेत्र में 15 मिनट एवं देहात क्षेत्र में 20 मिनट में गन्तव्य पर पहुंचने का निर्धारित किया गया। जनपद झांसी में राज्यव्यापी परियोजना के तहत 226 अधिकारियों और कर्मचारियों को नामित किया गया था। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी कर्मचारियों अभी अपने तैनाती स्थान पर भेजा गया है तथा अग्रिम आदेश पर इस परियोजना में कार्य करने हेतु बुलाया जायेगा।