khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 08:31 AM (IST)
झांसी।पुलिस लाइन में राज्यव्यापी डायल-100 परियोजना के प्रशिक्षण का समापन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी अब्दुल हमीद के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरूण कुमार दीक्षित व क्षेत्राधिकारी सदर संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जनता से मधुर व्यवहार, कार्यशैली, दुर्घटना घटना के दौरान घायलों को प्राथमिक उपचार सम्बन्धी आदि का प्रशिक्षण दिया गया।