Dholpur: A brother and sister were sleeping at home when they were bitten by a snake and both died.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धौलपुरः घर में सो रहे थे भाई बहिन सर्प ने काटा हुई दोनों की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 2:01 PM (IST)
धौलपुरः घर में सो रहे थे भाई बहिन सर्प ने काटा हुई दोनों की मौत
धौलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित भैंसेना का पुरा गांव में सर्पदंश से भाई बहन की मौत हो गई। दोनों भाई बहन बुधवार रात को अपने माता-पिता के साथ बाजरे की कुटाई करने के बाद खेत से घर लौटे थे। जहां रात को सोते वक्त उन्हें सांप ने काट लिया। मृतक मनु (10) पुत्री चंद्रभान और अभिनंदन (5) पुत्र चंद्रभान के ताऊ रूप किशोर ने बताया कि मृतक बच्ची चारपाई पर सो रही थी जबकि बच्चा अपनी मां के साथ बेड पर सोया हुआ था। दोनों बच्चों को सांप द्वारा काट लिए जाने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों को लगातार उल्टियां हो रही थी। दोंनो की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।दोनों बच्चों की मौत के बाद उनके शव को गांव में लाया गया। जहां देसी नीम और हकीमों से ग्रामीण दोनों बच्चों के इलाज में जुटे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement