Advertisement
धरियावद पुलिस की बड़ी कामयाबी : ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 54 लाख रुपये का डोडाचुरा जब्त

गुप्त बॉक्स में छिपा था लाखों का डोडाचुरा
पुलिस को टैंपो पर संदेह हुआ और उन्होंने उसकी तलाशी ली। टैंपो के पीछे लोहे की चादर से एक गुप्त बॉक्स बनाया गया था, जिस पर प्रचार के पोस्टर चिपकाए गए थे। जब पुलिस ने इस बॉक्स को खोला तो उसमें 18 काले कट्टे मिले। इन कट्टों में 360 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा भरा हुआ था।
पुलिस ने तुरंत डोडाचुरा और टैंपो दोनों को जब्त कर लिया। इस मामले में धरियावद थाने में केस दर्ज किया गया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कमलचंद मीणा के साथ डीएसटी टीम और साइबर सेल के सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरी कार्रवाई में डीएसटी के एएसआई पन्नालाल, कांस्टेबल विनोद कुमार और नरेंद्र कुमार की विशेष भूमिका रही।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रतापगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


