khaskhabar.com: सोमवार, 02 जनवरी 2017 8:30 PM (IST)
पटियाला। श्री गुरु
गोबिन्द सिंह जी के 350 वें प्रकाश दिवस पर उनकी जन्म भूमि पर करवाए जा
रहे विशेस समागम को ले कर सिक्ख संगतों में भारी उत्साह पाया जा रहा है।
देश भर से संगत गुरूद्वारा पटना साहब में नतमस्तक होने के लिए पटना साहब
पहुँच रही हैं। पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब से तीर्थ यात्राओं के दर्शन के
लिए शुरू की स्कीम के अंतर्गत श्री पटना साहब के दर्शनों के लिए भी आज
सरकारी बसें और रेलगाडी जरिये संगत को रवाना किया गया ।
नाभा से भी सिक्ख
संगत तीन बसों और रेलगाडी के जरिये बड़ी संख्या में संगत रवाना की गई।
जिसको नाभा से अकालीदल के उम्मीदवार कबीरदास और एसजीपीसी मैंबर
सतविन्दर सिंह टौहड़ा ने रवाना किया। 250 के करीब संगत का जत्था आज शाम को
आगरा में गुरूद्वारा में रुकेंगे। उसके बाद विभिन्न स्थानों पर होते हुए 4 जनवरी शाम को श्री पटना साहब पहुँच
जाएंगी जो कि 5 जनवरी को श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी प्रकाश दिहाड़े और श्री
पटना साहब में माथा टेकेंगे।