devi reflection at house in azamgarh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शख्स ने घर में देवी की परछाई देखने का किया दावा, पूजा-अर्चना का दौर शुरू

khaskhabar.com: बुधवार, 18 जनवरी 2017 6:47 PM (IST)
शख्स ने घर में देवी की परछाई देखने का किया दावा, पूजा-अर्चना का दौर शुरू
आजमगढ़। कांशीराम कॉलोनी के एक आवास के फर्श पर देवी के चेहरे की तस्वीर की परछाई दिखाई देने के बाद धर्मान्ध लोगों ने पूजन-अर्चना शुरू कर दी है। यह नजारा बुधवार को सुबह जाफरपुर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी के ब्लॉक नम्बर 1/7 में देखने को मिला। हुआ यह कि यह आवास राजेश पुत्र रामचन्द्र प्रसाद के नाम पर आवंटित है और वह सपरिवार इसी आवास में रहता है। बुधवार को सुबह सोकर उठने के बाद उसने कॉलोनी के लोगों से कहा कि उसने स्वप्न देखा है कि उसके आवास के फर्श पर देवी के तस्वीर की परछाई मौजूद है। कई लोगों को ले जाकर उसने स्वप्न की जगह बताई। ऐसे में लोगों ने देखा कि उसके घर में मौजूद मां दुर्गा की एक तस्वीर के परछाई की झलक फर्श पर नजर आई। ऐसे में लोगों ने वहां देवी मंदिर की तरह से पूजन-अर्चन शुरू कर दिया। चढ़ावा के रूप में रूपये भी गिरने लगे। इसके साथ ही कॉलोनी के बाहर के भी तमाम लोगों का मजमा लगना शुरू हो गया। जिस भी धर्मान्ध ने यह कहानी सुनी उसी ने कॉलोनी का रूख अख्तियार कर लिया।

[@ Exclusive:मौका या मौके की राजनीति! धरती पुत्र मुलायम आ गए धरती पर ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement