Development of society is possible through education and politics: Dr. Prabhu Baroliya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समाज का विकास शिक्षा और राजनीति से संभव: डॉ. प्रभु बाड़ोलिया

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 सितम्बर 2025 7:44 PM (IST)
समाज का विकास शिक्षा और राजनीति से संभव: डॉ. प्रभु बाड़ोलिया
टोंक। धोबी मेरोठा समाज का 15वां राज्य स्तरीय सम्मान समारोह बाबा रामदेव मंदिर, जयपुर के बस्सी उपखंड क्षेत्र के जटवाड़ा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धोबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी टोंक के महामंत्री डॉ. प्रभु बाड़ोलिया ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर डॉ. बाड़ोलिया ने कहा कि समाज का विकास केवल शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति आगे बढ़ सकता है और समाज को नई दिशा दे सकता है। डॉ. बाड़ोलिया ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा, "जब समाज का व्यक्ति शासन और प्रशासन में बैठेगा, तभी वह समाज को नई दिशा प्रदान करेगा।" बाड़ोलिया ने कहा कि प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होतीं, वे बहते पानी की तरह अपना रास्ता खुद तय करती हैं। उन्हें केवल सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोहों से युवाओं का हौसला बढ़ता है और समाज में भाईचारा भी मजबूत होता है। कार्यक्रम में भगवान सहाय मेरोठा, छुट्टन लाल मेरोठा, कल्याण सहाय तितरिया, श्योजीलाल पंवार और अशोक मेरोठा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राज्य स्तरीय प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement