जौनपुर। बदलापुर। प्रदेश सरकार द्वारा गुरुवार को गुरु तेग बहादुर
जयन्ती का अवकाश निरस्त करने के बावजूद क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय पूरी तरह बन्द
रहे। यही नहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय भी बंद रहा। सुबह अखबारों में
पूर्व घोषित गुरु तेगबहादुर जयन्ती का अवकाश निरस्त होने की खबर के बाद भी सभी
स्कूल बन्द रहे। वही पूर्व घोषित अवकाश का असर तहसील में भी देखा गया। जहां न तो
अधिवक्ता दिखे और न ही वादी। तहसील में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। नायब तहसीलदार
अरविन्द मिश्र अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ विभागीय कार्यो का निष्पादन कराने
में जुटे रहे
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय