Dera chief Ram Rahim denied bail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लगा झटका, जमानत नहीं मिली

khaskhabar.com: बुधवार, 01 मई 2019 7:39 PM (IST)
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लगा झटका, जमानत नहीं मिली
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से झटका लगा है। उनकी जमानत रद्द कर दी है। बलात्कार मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और उसकी सहयोगी हनीप्रीत ने अलग-अलग आधारों पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत चाही थी। हाईकोर्ट ने राम रहीम को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया। आपको बताते जाए कि गुरमीत राम रहीम साध्वियों से यौन शोषण के मामले में 20 साल की सजा को भुगत रहा है। हनीप्रीत भी पंचकूला में दंगा करवाने के आरोप में अंबाला जेल में भी बंद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement