Deputy District Election Officer of Ganganagar honored in state level program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित हुईं गंगानगर की उप जिला निर्वाचन अधिकारी

khaskhabar.com: शनिवार, 25 जनवरी 2025 4:13 PM (IST)
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित हुईं गंगानगर की उप जिला निर्वाचन अधिकारी
श्रीगंगानगर,। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को जयपुर में राजस्थान इंटरनेशनल सेन्टर (आरआईसी) में आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मापदण्डों के विभिन्न मानकों के आधार पर निर्वाचन संबंधी समस्त कार्य पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ सम्पन्न करवाये जाने के फलस्वरूप श्रीगंगानगर की उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन रीना को सम्मानित किया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े द्वारा रीना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन एवं मधुकर गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। एडीएम प्रशासन रीना के सम्मानित होने पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित जिला प्रशासन द्वारा प्रसन्नता जताई गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement