deputy commissioner says that give girls equal education for boys-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लड़कियों को दें लड़कों के बराबर शिक्षा - डिप्टी कमिश्नर

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 9:53 PM (IST)
लड़कियों को दें लड़कों के बराबर शिक्षा - डिप्टी कमिश्नर
जालंधर। समाज के उत्कृष्ट निर्माण के लिए जरूरी है कि लड़कियों को भी लड़कों के बराबर शिक्षित किया जाए। एक उदाहरण देते हुए कहा कि एक लड़का शिक्षित होकर सिर्फ परिवार का पालन पोषण कर सकता है। लेकिन एक महिला शिक्षित होकर पूरे परिवार को शिक्षित करने का काम करती है। ये कहना है डिप्टी कमिश्नर कमल किशोर यादव का। वे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत सरकारी कन्या सरू सरू स्कूल माॅडल टाउन में राज्यस्तरीय लेख मुकाबले और पोस्टर मेकिंग मुकाबले की शुरूआत करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज में कम हो रहे लिंग अनुपात और लड़किओं के प्रति हो रहे जुर्मों की रोकथाम के प्रति चिंता पैदा करने की पहल कर हम कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और फिर लड़किओं को जागरूक करने का काम कर सकते हैं। समागम के दौरान एसीपी दीपिका सिंह ने विशेष मेहमान के रूप में भी शिरकत की। यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement