बांसवाडा। जिले में पांच अलग -अलग स्थानों पर शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के अधिकारियों ने कई मिठाई की दुकानों से सैम्पल एकत्रित किए गए। विभाग की अचानक हुई कार्यवाही से दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल हो गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय सयुक्त निर्देशक चिकित्सा एव स्वास्थ्य सेवा उदयपुर कि ओर से टीम ने बांसवाडा जिले के सज्जनगढ व छींच तथा बांसवाडा शहर मे अलग अलग पांच जगहो पर मिष्ठान्न भंण्डार की दुकानों पर मिठाई नमकीन व मावे के सैम्पल के नमुने लिए तथा उसको पैक सील कर जांच के लिए साथ मे टीम ले गई है अब रिपोर्ट आने पर आगे कि कार्यवाही कि जाएगी। दिपावली पर्व के चलते जिले मे खाद्य पदार्था के जांच कि जा रही है।
यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं
क़दम ? आप भी पढ़ेंयह भी पढ़े :सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार