इसके बावजूद इससे प्रभावित कई ऐसे गांव है, जहां कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं कराया गया है। जिससे रोजाना कई लोग इसकी चपेट में आ रहे है और कई लोग अपनी जान गवा रहे हैं। बुधवार को अकबरपुर ब्लाक के बारा गांव में चार दिन से बुखार आने के बाद फातिमा (60 वर्ष) की मौत हो गयी। झींझक के शंकरगंज मोहल्ले में 27 वर्षीय राजेश बुखार से पीड़ित था। घरवाले अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में मौत हो गयी। अफसरिया गांव में बुखार से ग्रसित हर्षा देवी 35 वर्ष की झोलाछाप से इलाज के बाद मौत हो गयी।