dengue mania in kanpur, 61 persons died-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेंगू लगातार बरपा रहा कहर, मृतकों की संख्या हुई 61

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 7:59 PM (IST)
डेंगू लगातार बरपा रहा कहर, मृतकों की संख्या हुई 61
कानपुर। जिले में मलेरिया व डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 हो चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस महामारी पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हो रहा है। एक तरफ राज्य सरकार स्वास्थ्य विभाग की बेहतर सेवाओं को लेकर दावे ठोंकने से नहीं चूकती है। वहीं बुखार की चपेट में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है किए स्वास्थ्य टीमें गांव में जाकर मेडिकल परीक्षण कर रही हैए लेकिन मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही बेकसूर मौंते स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता की कलई खुलती नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में रोगियों को दी जाने वाली दवाइयां भी खत्म हो चुकी है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement