Dengue claimed four lives, please careful jholachap doctors-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेंगू ने ली चार की जान, झोलाछाप डॉक्टरों से रहें सावधान

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 5:49 PM (IST)
डेंगू ने ली चार की जान, झोलाछाप डॉक्टरों से रहें सावधान
आगरा। डेंगू और बुखार से दो बच्चों सहित चार की मौत हो गई। डेंगूए मलेरियाए चिकनगुनिया और वायरल बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू से पीड़ित तीन और मरीज भर्ती हुए हैं। अछनेरा के गांव अरदाया निवासी विक्रम सिंह के छह साल के बेटे कृष्णा को शुक्रवार सुबह एसएन में भर्ती कराया था। डेंगू की पुष्टि होने के बाद सुबह मौत हो गई। उनका 10 साल का बड़ा बेटा लक्ष्मी नारायण भी बुखार से पीड़ित है। वह भी एसएन में भर्ती है। अरदाया गांव में अब तक बुखार और डेंगू से पांच की मौत हो चुकी है। सांधनए खेड़ा सांधन और रायभा में बुखार से सात की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने दवा छिड़काव और फॉगिंग कराने की मांग की है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement