जयपुर। आदित्य सेवा समिति की ओर से बुधवार को प्रदेशभर में चल रहे डेंगु, चिकनगुनिया व अन्य मौसमी बीमारीयों से बचाव के लिए सिविल लाइन स्थित पार्क में एक शिविर का आयोजन किया गया।
समिति की अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने बताया कि इस शिविर के दौरान पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले बच्चों, वृद्धों, युवाओं व महिलाओं सहित लगभग 100 लोगों को एंटी बॉयोटिक आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। साथ ही इस मौके पर सभी लोगों को उनके घर के सदस्यों के लिए भी एंटी बॉयोटिक आयुर्वेदिक काढ़ा का वितरण किया गया।