demostration by sanitation workers sweep-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सफाई कर्मियों ने किया झाडू प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 18 जनवरी 2017 10:54 PM (IST)
सफाई 
कर्मियों ने किया झाडू प्रदर्शन
फतेहाबाद। जिले मे आज नगर पालिकाओ मे लगे सफाई कर्मियों ने अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। फतेहाबाद नगर परिषद सहित रतिया और टोहाना नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने अपनी मांगो को लेकर शहर भर झाडू प्रदर्शन करके अपना रोष जाहिर किया। कर्मचारियों ने झाडू उठाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रर्दशन किया और नारेबाजी कर कर्मचारीयो को सातवे वेतन आयोग का लाभ देने तथा अन्य सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की और सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियो पर रोष जताया। कर्मचारियों का कहना था कि एक तरफ तो जहां सरकार सातवा वेतन आयोग की सिफारिशे लागू करने का ढ़ोग कर रही है वही दुसरी तरफ कर्मचारीयो को पहले से उपलब्ध घोषनाओ को पुरा नही किया जा रहा जिससे नपा कर्मचारी भुखो मरने के कगार पर पहुचं गए है । उन्होने सरकार से मांग की है सातवा वेतन आयोग लागु किया जाए और कच्चे कर्मचारियो को पक्का करने सहित अन्य मागें को पुरा किया जाए । बैठक के बाद कर्मचारियो ने शहर में रोष जलूस निकाला और झाडू को उल्टा कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की ।

[@ पशुओं से बर्बरता,गांव में हो रही अजीबो- गरीब घटना ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement