पिड़ावा (झालावाड़)। नगर में मांस की दुकानों को शहर से बाहर करने की मांग पर लोगों ने नगर में जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा है कि नगरपालिका कर्मचारी पहले भी कलेक्टर के आदेश को ठुकरा चुके हैं। कलेक्टर के दो बार आदेश आने के बाद भी मांस और मछली की दुकानेंं जस की तस हैं। कलेक्टर के आदेश को ही लगभग एक साल होने को हैं, लेकिन दुकानें बाहर शिफ्ट नहीं हो पाई हैं।