धौलपुर। 2003 से चल रही परिवार डेयरी चिटफंड कंपनी के एजेंट इन दिनों परेशान है। कारण है कंपनी की ओर से उन्हें पेमेंट नहीं दिया जा रहा है। इस समस्या को लेकर पीड़ित परिवारों ने सोमवार को जिला कलक्टर से मुलाकात की और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्होंने लोगों का करीब 15 करोड़ रुपए कंपनी मंे जमा करा रखा है। लेकिन कंपनी की ओर से लोगों को पैसे लौटाए नहीं जा रहे हैं। पीड़ित एजेंट्स ने कहा कि कम्पनी का मालिक राकेश नरवरिया खुद को जयपुर स्थित आमेर होटल का मालिक बताता है।
हिन्दु विवाह, मुस्लिम निकाह एक साथ, देखिए रोचक तस्वीरें...