Demand to provide automatic animal ambulance for Talsot assembly constituency, memorandum submitted to MLA Ramvilas Meena-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तालसोट विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वचालित पशु एंबुलेस उपलब्ध कराने की मांग, विधायक रामविलास मीना को सौंपा ज्ञापन

khaskhabar.com: रविवार, 28 जुलाई 2024 12:31 PM (IST)
तालसोट विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वचालित पशु एंबुलेस उपलब्ध कराने की मांग, विधायक रामविलास मीना को सौंपा ज्ञापन
दौसा। जिले के गो सेवकों ने लालसोट विधायक रामविलास मीना को ज्ञापन देकर अपने कोटे से तालसोट विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वचालित पशु एंबुलेस उपलब्ध कराने की मांग की है। गो सेवकों ने कहा कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र के बेसहारा गोवंश और पशुओं की आपातकालीन स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए अपने विधायक कोटे से एक पशु एंबुलेंस स्वीकृत कर नगर परिषद लालसोट को उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। विधानसभा क्षेत्र से जोड़ने वाले मार्गों और ग्रामीण मांगों पर आए दिन पशुओं और गोवंश की दुर्घटना होने पर इस वाहन की जरूरत रहती है।वर्तमान में लालसोट विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की सुविधा नहीं है। गोवंश और पशुओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए स्वचालित पशु एंबुलेस होना बेहद जरूरी है।
ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मण चौधरी, अशोक भागोती, अंकित सैनी,
जीतेन्द्र सैनी, स्वर्णकार समिति लालसोट के अध्यक्ष श्याम सोनी, जिला कार्यवाह दीनदयाल, सेवा भारती के अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, योगेश गोठड़ा, मुनीम संगठन के रामदयाल त्रिवेदी, रूप सिंह, रवि स्वामी, रामप्रसाद सैनी, आशीष गुप्ता, पुरुषोत्तम जोशी, हीरालाल सैनी, जीतू सैनी, सौरभ सैन, भारत विकास परिषद के आशीष गुप्ता आदि थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement