Advertisement
करतारपुर गलियारे से पार श्रद्धालुओं के लिए पासपोर्ट की शर्त ख़त्म करने की मांग

यह प्रगटावा करते हुए मुख्यमंत्री दफ़्तर के एक प्रवक्ता ने बताया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने केंद्र सरकार को लिखे पत्र में सुझाव दिया है कि शिनाख्त के लिए पासपोर्ट की बजाय आधार कार्ड जैसे योग्य सरकारी दस्तावेज़ का प्रयोग किया जा सकता है जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पवित्र स्थान के दर्शन कर सकें ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए गलियारे का प्रयोग करने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सरहद पार के लिए उपयुक्त बुनियादी ढांचा कायम करना चाहिए । उन्होंने कहा कि एक्वायर की जाने वाली प्रस्तावित ज़मीन दोनों तरफ के मौजूदा और भावी ज़रूरतों को सम्मुख होनी चाहिए ।
वर्ष 2019 में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के समागमों की लड़ी के तौर पर करतारपुर गलियारे के लिए अमल में लाये जाने वाले नियम बनाने में केंद्रीय गृह मंत्रालय के मौजूदा समय में व्यस्त होने को नोट करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सुझाव दिया कि जो श्रद्धालु करतारपुर साहिब में रोजाना की अरदास और श्री अखंड पाठ साहिब और सहज पाठ प्रकाश करवाना चाहते हैं, उनके लिए इस संबंधी उपयुक्त प्रणाली को अमल में लाया जाये ।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को श्रद्धालुओं के हित में यह विनतियां स्वीकृत करने की अपील की है ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


