गोहाना। गोहाना के गाँव भैंसवाल की 46 साल की दीपा मलिक ने पैरालिंपिक में देश के लिए मेडल जीतने
वाली पहली महिला पैरा एथलीट बन गई हैं। उन्होंने ब्राजील के रियो में चल रहे
पैरालंपिक में सोमवार को वुमन कैटेगरी में शॉटपुट इवेंट का सिल्वर मेडल जीता।
जिससे गाँव में पुत्रवधु के सिल्वर मेडल जितने से खुशी का माहौल है और ग्रामीण
गाँव पहुचने पर दीपा का जोरदार स्वागत करेंगे ।
ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर अपनी
ख़ुशी मनाई है। भैंसवाल गांव से पहलवान योगेश्वर दत्त जो 2012 लंदन में कुश्ती में ब्रॉन्ज
में मेडल जीता था जो 2016 में सिल्वर मेडल में बदल
गया। दो मेडल देश के नाम किये जाने से गांव के लोग बहुत
खुश है, दीपा मलिक के गांव पहुँचने पर ढोल बाजे के जोरदार स्वागत किया जायगा।