Deeg: Urban service camps will now be organised at the fire station located at Govardhan Mod-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीगः शहरी सेवा शिविर अब गोवर्धन मोड स्थित फायर स्टेशन पर लगेंगे कैंप

khaskhabar.com: सोमवार, 15 जून 2026 6:02 PM (IST)
डीगः शहरी सेवा शिविर अब गोवर्धन मोड स्थित फायर स्टेशन पर लगेंगे कैंप
खास खबर। डीग नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग के दिशा-निर्देशों की पालना में नगर परिषद डीग क्षेत्र में आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविर-2026 के आयोजन स्थल में प्रशासनिक स्तर पर आंशिक संशोधन किया गया है। नगर परिषद डीग के आयुक्त कुलदीप द्वारा सोमवार को जारी किए गए संशोधित कार्यालय आदेश के अनुसार, पूर्व में नगर परिषद डीग भवन में आयोजित होने वाला यह शिविर अब कल दिनांक 16 जून, 2026 से गोवर्धन मोड स्थित फायर स्टेशन पर आयोजित किया जाएगा।
आगामी 15 जुलाई, 2026 तक संचालित होने वाले इस जनकल्याणकारी अभियान के तहत अब निर्धारित शिविर तिथियों के साथ-साथ प्रत्येक शनिवार को भी विशेष शिविर का आयोजन कर आमजन को मौके पर राहत प्रदान की जाएगी।
इस अभियान के सुचारू संपादन, सुदृढ़ व्यवस्था और प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए नगर परिषद द्वारा अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं। जारी आदेश के तहत नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता सुनील दत्त चतुर्वेदी को शिविर प्रभारी तथा वरिष्ठ प्रारूपकार गौरव जांगिड़ को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement