Advertisement
नगर निकायों, पंचायतों को टैक्स लगाने की मंजूरी, आमदनी बढ़ाने के लिए किया फैसला

इसी तरह एक अन्य निर्णय के अंतर्गत मंत्रीमंडल ने जलापूर्ति एवं सेनिटेशन विभाग के जूनियर इंजीनियरों (ग्रुप -सी) के सेवा नियमों 2006 और संशोधित नियमों 2010 में संशोधन को स्वीकृति दे दी है जिससे विभाग में सीधी भर्ती के रिक्त पड़े 210 पद भर सकें। मंत्रीमंडल ने सीधी भर्ती के द्वारा 75 प्रतिशत पद भरने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले सेवा नियमों में संशोधन संबंधित विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को भी मंज़ूरी देते हुये 95 प्रतिशत पद सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डरों और 5 प्रतिशत पद मकैनिकल और इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डरों से भरने पर भी मोहर लगाई।
उल्लेखनीय है कि जलापूर्ति और सेनिटेशन विभाग का बहुत कार्य सिविल स्वरूप का है और मकैनिकल और इलैक्ट्रिकल कार्य बहुत कम है। पहले विभाग द्वारा ट्यूबवैलों के बोर करने के लिए मकैनिकल इंजीनियरों की ज़रूरत होती थी परंतु आजकल विभाग द्वारा न तो ट्यूबवैल बोरिंग का कार्य किया जाता है न ही इस संबंधी मशीनरी विभाग के पास है जिस कारण मकैनिकल इंजीनियरों की बहुत कम आवश्यकता पड़ती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


