संगरूर । जिले के गाँव छाजला में एक किसान ने कर्ज और खराब हुई धान की फसल से दुखी होकर आत्महत्या कर ली है । इस घटना का दुखद पहलू ये भी है कि तीन साल पहले मृतक किसान के भाई ने भी नौकरी नहीं मिलने के चलते खुदकुशी कर ली थी । पीड़ित परिवार के मुताबिक मृतक किसान राजविंदर सिंह पर बैंको और साहूकार का करीब 10 लाख रुपये का कर्ज था । बताया जा रहा है कि राजविंदर के पास केवल साढ़े तीन एकड़ जमीन थी पर उस पर बैंको और साहूकार का करीब 10 लाख का कर्ज था जिसको लेकर राजविंदर मानसिक तौर पर परेशान रहता था लेकिन इस बार उसकी धान की फसल तेले की बीमारी की चपेट में आ गयी जिससे उसकी फसल भी काफी प्रभावित हो गई। फसल के खराब होने से राजविंदर बुरी तरह से टूट गया जिसके बाद जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। उधर किसान यूनियन के नेता ने दरबारा सिंह ने कहा कि मृतक किसान के परिवार की आर्थिक हालत बहुत खराब है और घर में कमाने वाला कोई सदस्य नही बचा है इसलिए सरकार को परिवार के एक सदस्य को नौकरी और परिवार को आर्थिक सहायता देनी चाहिए ।
यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सचयह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शन