कपूरथला। शहर के मोहल्ला मेहताबगढ़-बकरखाना चौक में शुक्रवार को तेज रफतार पत्थर के भरे टिपर ने एक्टिवा सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसा इतना जबर्दस्त था कि बुजुर्ग के शरीर के चीथड़े बिखर गए। हादसे के बाद टिपर के ड्राइवर रछपाल सिंह निवासी कंडियाला तहसील पट्टी जिला तरनतारन को लोगों ने दबोच लिया और कमरे में बंद कर दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। हादसे से भडक़े लोगों ने रोड जाम कर कई घंटे प्रदर्शन किया। गुस्से में प्रदर्शनकारियों ने हादसे वाले टिपर और तीन अन्य गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए। उनका आरोप था कि पुलिस व प्रशासन टूटी और कीचड़ से भरी सडक़ पर जाते पत्थर से भरे टिपरों को जानबूझ कर नही रोकती। हादसे का पता चलने पर मृतक का दामाद घटना स्थल पर पहुंचा तो वह ससुर की लाश के कई टुकड़े देखते ही गिर पड़ा।