करौली । हिंडौन के सदर थाना क्षेत्र के मोहियां का पूरा में एक विक्षिप्त के कुंए में गिरने से मौत हो गयी। इस हादसे की जब परिजनों की जानकारी मिली तो सभी सदमे में आ गए। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को कुए से बाहर निकाला। ग्रामीणों की सुचना पर सदर थाना प्रभारी चन्द्रभान सिंह एवम उपनिरीक्षक सुमन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल के मोर्चरी में लेकर पहुंचे और पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर शव परिजनों को सौप दिया।सदर थाना के एसएचओ चन्द्रभान सिंह ने बताया कि एक विक्षिप्त युवक ओमप्रकाश मीना कुए के पास खड़ा हुआ था इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुए में गिर गया। काफी देर पानी में डूबने से उसकी तत्काल मौत हो गयी।