death of 2 students drowned in Gomti went to river instead of the school-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोमती में डूबकर 2 स्टूडेंट की मौत, स्कूल के बजाए नदी पर पहुंचे थे नहाने

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 6:27 PM (IST)
गोमती में डूबकर 2 स्टूडेंट की मौत, स्कूल के बजाए नदी पर पहुंचे थे नहाने
सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में स्कूल छोड़ गोमती नदी में नहाने पहुंचे दो स्टूडेंट की डूबने से मौत हो गई। इन्फार्मेशन पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली नगर के सेमर घाट इलाके की है। शहर के टेनी टाट्स पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के स्टूडेंट सैफ 15 निवासी लाला का पुरवा व कामिल उर्फ अमान खान निवासी खैराबाद घर से स्कूल के लिए निकले थे। घर वालों को सूचना मिली कि सैफ और अमान गोमती नदी में नहाने के दौरान डूब गए है। जिसके बाद दोनों घरों में कोहराम मच गया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सेमर घाट पर आधा दर्जन स्कूली बच्चें नहाने गए थे। जिनमें से दो बच्चें पानी मे डूब गए है। सूचना पर सक्रिय हुुई पुलिस गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और छात्रों की खोजबीन शुरू की। काफी देर बाद गोताखोरों को उन्हें बरामद करने मे सफलता हासिल हो गयी। पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उधर स्टूडेंट की मौत की सूचना जिले में आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम अस्पताल में इकट्ठा हो गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए सीओ सिटी योगेन्द्र सिंह, कोतवाल चंद्रशेखर सिंह एवं एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय, घंटाघर चौकी इंचार्ज राघवेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सेमरा घाट पर 6 बच्चें स्कूली ड्रेस में पहुंचे थे। सभी बच्चें अपना ड्रेस उतारकर नदी में नहा रहे थे। इसी बीच सैफ और अमान डूबने लगे, जिन्हें छोड़कर अन्य बच्चें मौके से फरार हो गए। अमान अपने माॅ-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिजन बदहवास है।
इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल में पता चला है कि बच्चें घर से स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन वह स्कूल न जाकर सेमरा घाट पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement