Advertisement
नर्सिंग होम संचालक पर जानलेवा हमला, निर्दोष दूध विक्रेता की मौके पर मौत

यह घटना एक बार फिर उस पुरानी कहावत को साबित कर गई—"जिसको अल्लाह रखे, उसे कौन चखे"। गोली चलाने वाला जिसको निशाना बना रहा था, वह तो बच गया, लेकिन जो निर्दोष था, उसकी ज़िंदगी खत्म हो गई। यह घटना पूरे कस्बे को स्तब्ध कर गई।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार व एसपी ग्रामीण के.के. सरोज मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को निर्देश दिए कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने हमले के पीछे की वजह को लेकर गहन जांच शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद नगर में तनाव का माहौल बन गया है। दूध विक्रेता वीरेश की मौत से स्थानीय लोग बेहद आक्रोशित हैं और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस बल ने मौके पर स्थिति को नियंत्रण में रखा है और शांति बनाए रखने की अपील की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बदायूं
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


