Deaddiction public awareness workshop and camp organize-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशा मुक्ति जन जागृति कार्यशाला व शिविर का आयोजन

khaskhabar.com: बुधवार, 08 फ़रवरी 2017 12:29 PM (IST)
नशा मुक्ति जन जागृति कार्यशाला व शिविर का आयोजन
श्रीगंगानगर। जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशानुसार पुलिस थाना राजियासर के माध्यम से गाँव बीरमाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीरमाना श्रीगंगानगर में नशा मुक्ति जन जागृति कार्यशाला व शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति परामर्श एवं उपचार केन्द्र श्रीगंगानगर के प्रभारी डॉ. रविकान्त गोयल ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में कहा कि घरों में अभिभावकों के नशा सेवन करने से बच्चे बीडी, सिगरेट के टुकड़े और प्याली में बची शराब का सेवन कर बच्चे भी नशे की ओर अग्रसर हो रहे है । ऐसे बच्चे धीरे धीरे नशे के दलदल में फंसते चले जाते है। नशा मुक्ति जनजागृति कार्यशाला के माध्यम से दृढ इच्छा शक्ति से बिना किसी नुकसान के नशा छोड़ा जा सकता है। डॉ गोयल ने उपस्थित जन समूह व छात्रा छात्राओं को हम नशा नहीं करेगें और नशा छुडवाएगें की सामूहिक शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर राजियासर थाना से पधारी शालू बिश्नोई ने कहा कि पुलिस प्रशासन गांव-गांव, ढ़ाणी-ढ़ाणी जाकर नशा मुक्ति शिविर व जनजागृति कार्यशाला का आयोजन कर रहा है व उन्होनें कहा कि आप सब इस नशा मुक्ति शिविरों के सहयोगी बनें और इस नेक कार्य में आगें आयें। बीट अधिकारी नटवर लाल, नरेश, नेकीराम भी इस कार्यशाला में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीरमाना सरपंच संतोष सोहन जालप ने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति समाज देश व अपने स्वंय के परिवार का सबसे बड़ा दुश्मन हैं, नशा किसी भी रूप में हो उसके परिणाम घातक होते हैं। हर युवा पीढ़ी को नशे रूपी गन्दगी का सेवन करने से बचना चाहिए।

[@ यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement