dead body of new born child found in kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेके लोन अस्पताल परिसर में मिला नवजात का शव

khaskhabar.com: शनिवार, 10 सितम्बर 2016 5:39 PM (IST)
जेके लोन अस्पताल परिसर में मिला नवजात का शव
कोटा। शहर के जेके लोन अस्पताल परिसर में बने पालना गृह में एक नवजात का शव मिलने से हडकंप मच गया। सूचना के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के मुताबिक नवजात का जन्म कुछ समय पहले ही हुआ था लेकिन, मृत्यु हो जाने के बाद परिजन उसे पालना गृह में ही छोड़ कर चले गए। पुलिस व अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल के रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि परिजनों के बारे में कुछ जानकारी मिल सके।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement