डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर साले बहनोई की मौत
khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 मार्च 2017 10:34 AM (IST)

गोंडा। जिले
के परसपुर कर्नलगंज
मार्ग पर
स्थित बाबागंज
चौराहे पर
गुरुवार की
अपराह्न दो
बजे के
करीब डीसीएम
की ठोकर
से बाइक
सवार साले
सुरेश सिंह
निवासी सोनहरा
पूरे ओठन
कोतवाली कर्नलगंज
की मौके
पर मौत
हो गई।
जबकि बहनोई
हरीराम निवासी
झमियनपुरवा नगवा
कला कोतवाली
कर्नलगंज गंभीर
रूप से
घायल हो
गया। उसे
घायलावस्था में
जिला अस्पताल
लाया गया
जहां उपचार
के दौरान
उसकी मौत
हो गई।
बताया जाता
है कि
सुरेश सिंह
के बहनोई
बाबू निवासी
तरईपुरवा थाना
परसपुर की
बिटिया की
शादी थी।
दोनों बाइक
से शादी
समारोह में
शिरकत करने
गए थे।
गुरुवार की
दोपहर दोनों
बाइक से
वापस घर
लौट रहे
थे। बाबागंज
चौराहे के
पास कर्नलगंज
की ओर
से आ रहे
डीसीएम ने
ठोकर मार
दी जिसमें
सुरेश सिंह
की मौके
पर मौत
हो गई।
जबकि हरीराम
घायल हो
गया। उसका
दाहिना पैर
कट गया।
करीब 15 मिनट
तक वह
तड़पता रहा।
उसे आसपास
के लोगों
के सहयोग
से सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र
ले जाया
गया। जहां
डॉक्टर ने
उसे जिला
अस्पताल रेफर
कर दिया।
जिला अस्पताल
में हरीराम
की कुछ
देर बाद
मौत हो
गई। कर्नलगंज
कोतवाल हरी
सिंह ने
बताया कि
डीसीएम को
कब्जे में
ले लिया
गया है।
तहरीर मिलते
ही चालक
के खिलाफ
मुकदमा दर्ज
किया जाएगा।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ होली पर मोदी पिचकारी की बिक्री तेज, वहीं लम्पट देवरों में डिंपल भाभी का क्रेज]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]