Dausa: Statue unveiling of Shahid Bhup Singh in Khedla -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेड़ला में शहीद सूबेदार भूपसिंह की मूर्ति अनावरण

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018 5:41 PM (IST)
खेड़ला में शहीद सूबेदार भूपसिंह की मूर्ति अनावरण
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने आज दौसा जिले की महुवा तहसील के ग्राम खेड़ला में शहीद सूबेदार भूपसिंह की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के लिए जो जांबाज शहीद होते हैं उनके प्रति हम सबके शीश नमन से झुक जाते हैं, जिस क्षेत्र के सपूत शहीद होते हैं उस क्षेत्र का गौरव अन्य क्षेत्रों की तुलना में स्वत: ही बढ़ जाता है और ऐसे देश के लिए शहीद होने वाले हमारे सपूत हम सबके लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर अब तक राजस्थान की धरती ने अनेकों सपूत देश की रक्षा के लिए कुर्बान किये हैं जिससे हमारे प्रदेश की धरती गौरवान्वित हुई है। उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम सबका दायित्व है कि विघटनकारी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब दें और देश की एकता व अखण्डता को बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के साथ भाईचारा व आपसी सोहाद्र्र कायम रखें। उन्होंने कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्य है कि गत चार वर्षों में देश व प्रदेश का साम्प्रदायिक ताना-बाना छिन्न-भिन्न हो गया है और सत्ता के प्रश्रय में अवसरवादी ताकतें भाई को भाई से लड़वा रही हैं और जाति व साम्प्रदायिक जहर घोलकर विकासशील देश की सभी व्यवस्थाओं को जानबूझकर बेपटरी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement