Dausa: Attack orchestrated via a 50,000 contract; two prime suspects arrested for poisoning pet dogs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा : 50 हजार की सुपारी देकर करवाया था हमला, पालतू कुत्तों को जहर देकर मारने और जानलेवा हमले के 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अगस्त 2026 5:30 PM (IST)
दौसा : 50 हजार की सुपारी देकर करवाया था हमला, पालतू कुत्तों को जहर देकर मारने और जानलेवा हमले के 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार
उधारी की डायरी चुराने और हाथ-पैर तोड़ने की रची थी साजिश; 1 आरोपी पहले पकड़ा जा चुका, 2 की तलाश जारी दौसा। सदर थाना पुलिस ने गोठड़ा गांव में रात्रि के समय घर में घुसकर वृद्ध पर जानलेवा हमला करने और पालतू कुत्तों को जहर देकर मारने के मामले में 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है, जबकि साजिशकर्ता सहित दो अन्य की तलाश जारी है। आधी रात को मुंह दबाकर किया था हमला
थानाधिकारी युधिष्ठिर के अनुसार, पीड़ित लक्ष्मीनारायण ने 19 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 2:30 बजे वह अपने घर के बाहर खाट पर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसका मुंह दबा लिया और खाट पर दबोचकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित द्वारा अपने बेटे रामकेश को आवाज लगाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। भागते समय हमलावर रस्सी और मुंह पर चिपकाने वाली टेप वहीं छोड़ गए।
साजिश: 50 हजार की सुपारी, रेकी और कुत्तों को जहर
पुलिस जांच में सामने आया कि गांगदवाड़ी निवासी बृजेश मीणा का पीड़ित के साथ रुपयों का लेन-देन था। लेन-देन का हिसाब दर्ज डायरी को चुराने और लक्ष्मीनारायण के हाथ-पैर तोड़ने के लिए बृजेश ने प्रकाश मीणा, केवलराम मीणा, धनराज मीणा और नितिश उर्फ नीतू मीणा को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी।
वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने मकान की 3-4 बार रेकी की थी। हमले में रुकावट न बने, इसलिए आरोपियों ने चिकन में जहर मिलाकर पीड़ित के पालतू कुत्तों को खिला दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी
पुलिस ने मामले में पूर्व में आरोपी प्रकाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया था। अब फरार चल रहे मुख्य आरोपी नितिश उर्फ नीतू मीणा और केवलराम मीणा को भी दबोच लिया गया है। पुलिस साजिशकर्ता बृजेश मीणा और सहयोगी धनराज मीणा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement