Daughters of JBT 50 seats reserved under MDA-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटियों के लिए जेबीटी की 50 सीटें एमडीए के तहत आरक्षित

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 4:43 PM (IST)
बेटियों के लिए जेबीटी की 50 सीटें एमडीए के तहत आरक्षित
मेवात। जिले की पढ़ी -लिखी बेटियों के लिए अच्छी खबर है। अध्यापक बनने का सपना संजोए हुए बेटियों के लिए भाजपा सरकार मेहरबान हुई है। मेवात की बेटियों के लिए जेबीटी की 50 सीटें एमडीए के तहत आरक्षित कर दी है। आरक्षित की कई 50 सीटों के लिए गुरुवार से फार्म मिलने शुरू होंगे। प्रदेश के सबसे बड़े राजकीय प्राथमिक अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान फिरोजपुर नमक के अलावा मालब जेबीटी में लड़कियों के आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। उपायुक्त मनीराम शर्मा ने कहा कि जो बेटियां जे बी टी में दाखिला लेकर अध्यापक बनने की सोच रही थी ,उनको बेहतर मौका मिला है। उपायुक्त मेवात मनीराम शर्मा की कड़ी मेहनत की बदौलत बेटियों का सपना साकार होने के द्वार खुले हैं। इस खबर से जिले की बेटियों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है।
आपको बता दें कि जिले की शैक्षणिक स्थिति को ध्यान में रखकर कई दशक पहले सरकार ने मेवात की बेटियों के लिए जेबीटी की 50 सीटें एम डी ए के तहत आरक्षित की थी। बेटियों को बिना टेस्ट के मैरिट आधार पर दाखिले मिल जाते थे। इनमें 25 सीटें मुस्लिम समुदाय की बेटियों तथा 25 सीटें अन्य समाज की बेटियों के लिए रखी जाती थी। लेकिन गत 2014 -2016 सत्र में सरकार ने इन सीटों पर रोक लगा दी थी। इस फैसले का मेवात की बेटियों के अलावा अभिभावकों को बड़ा दुख था। इलाके के लोगों ने इन सीटों को दोबारा से शुरू करने की मांग उपायुक्त मनीराम शर्मा से लेकर मुख्यमंत्री तक से की थी। सीटें आरक्षित होने की वजह से जिले बेटियों को आसानी से दाखिला मिल जाता था ,लेकिन रोक लगने की वजह से उन्हें प्रदेश स्तर पर मैरिट का सामना करना पड़ता था।
यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement