मकान खुलते ही लोगों के उड़ गए होश
khaskhabar.com: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 7:35 PM (IST)

आगरा। अर्जुन नगर तिराहे पर संकरी गली में कई महीने से मकान बंद था। इसमें 80 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ उनकी 45 साल की बेटी वीना रह रही थी। शनिवार को घर से बदबू आने पर लोगों ने दरवाजे को खोला तो होश उड़ गए। अंदर कमरे में बेड पर वीना का शव पड़ा था। वह पैरों के बल लेटी हुई थी और हाथ पर जलने के निशान थे। शव कई दिन पुराना लग रहा था। घर के एक कोने में कंकाल पड़ा था। यह वीना की 80 वर्षीय मां का माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीने से मां और बेटी घर से बाहर नहीं निकली थीं। वे गुमसुम रहती थीं। पड़ोसियों से भी कोई बात नहीं करती थीं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीना की 80 वर्षीय मां की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। वीना अपनी मां के शव के साथ रह रही थी। इस दौरान वह घर से बाहर भी नहीं निकली। वीना का शव भी कई दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं, उनकी मां का कंकाल मिला है। यह तीन से चार महीने पुराना हो सकता है। वीना अपनी मां के शव के साथ रह रही थी। उसे घर से बाहर निकलते हुए लोगों ने नहीं देखा। जिस बेड पर वीना का शव मिला है, उस पर पानी की बोतल और थाली है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। बुजुर्ग मां और बेटी के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’ ]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]